Posts

Showing posts from 2016

La La Land: भावना और संभावना

Image
'ऐसा होता तो कैसा होता। कुछ वैसा किया होता तो शायद कुछ और होता।'   दो लोग मिलते हैं। करियर और निजी जिंदगी के संघर्ष से जूझते हुए, झल्लाए हुए, एक दूसरे की उलझनें सुलझाने के बहाने अपनी परेशानी भूलने की कोशिश करते हैं। एक दूसरे के सपनों के बीज अपने हाथों से एक क्यारी में बोते हैं, पानी देकर सींचते हैं और एक साथ नई संभावनाएं तलाशते हैं। मगर जब दोनों के सपने जड़ पकड़ते हैं, बढ़ने लगते हैं और एक क्यारी में फिट नहीं हो पाते तो कैसे दोनों के ख्वाब अलग-अलग रुख में मुड़ जाते हैं। होने को दोनों में से किसी एक के सपनों की प्रूनिंग कर दूसरे के लिए जगह बनाई जा सकती थी, या कोई एक बेल या बोनसाई बनकर दूसरे की छाँव में पनप सकता था मगर यहाँ कहानी दो साँझे सपनों के आजाद विकास की है। यहाँ एक दूसरे से पृथक होकर रिश्ते के दर्दमंद वजूद को ढोने की बात नहीं कही गई बल्कि अलग-अलग रहकर एक दूसरे के सपनों को लहलहाते देख मुस्कुराने की हिम्मती कहानी गढ़ी गई है। टैगोर के 'bond of separation' वाला परिपक्व प्रेम और शमशेर के 'मछलियाँ लहरों से करती हैं ' वाला निस्वार्थ प्रेम, दोनों ही रूप इस...

मेडलों वाला बाबा

Image
जनवरी    महीना   और   धुंद   में   लिपटी   गली   में   कुछ   नज़र   नहीं   आता   था ... तभी   उस   टूटे   हुए   लकड़ी   के   दरवाज़े   पर   किसी   ने   दस्तक   दी ... माँ   ने   पूछा ," कौन   है  ?"  दूसरी   तरफ   से   किसी   के   खांसने   की   आवाज़   आई ...   माँ   ने   दरवाज़े   के   बीच   बनी   हुई   दरार   से   झाँक   के   देखा   तो   अनजाना   सा   चेहरा   दिखाई   दिया ... दरवाज़ा   खोला   तोह   देखा   एक   अधेड़   उम्र   का   शख्स ,  सफ़ेद   बाल ,  लम्बी   दाढ़ी .... लाल   आँखें   घूरती   हुई   और   फौजी   युनिफोर्म    में   खड़ा   है .. हाथ   में   एक   बैग   उठाये .. और ...