Posts

Showing posts from July, 2023

फूलन बनाम बैंडिट क्वीन

Image
दस्यु उन्मूलन अभियान के पीछे की राजनैतिक तिकड़में टटोलते हुए फूलन देवी का केस और उसके जीवन पर कथित रूप से आधारित फ़िल्म 'बैंडिट क्वीन ' पर चर्चा करना अत्यावश्यक हो जाता है। आज जब बेहमई कांड के आखिरी चश्मदीदों और पीड़ितों के परिवारों को न्याय की बाट जोहते दशकों बीत गए हैं, आज जब फूलन देवी के कत्ल का इंसाफ़ नहीं हो सका है, आज जब फूलन और उस जैसे कई दस्यु राजनैतिक पूंजी की तरह चूस कर फेंक दिए गए हैं, तब और ज़रूरी हो जाता है कि फूलन को हथियार बनाकर सियासी शिकार करने वाली ताकतों की शिनाख्त की जाए।  मेरा सच? तेरा सच? या सिर्फ़ सच ? दिल्ली में बैंडिट क्वीन की प्रीमियर स्क्रीनिंग में, शेखर कपूर ने इन शब्दों के साथ फिल्म की शुरुआत की: " मेरे पास सत्य और सौंदर्यशास्त्र के बीच एक विकल्प था। मैंने सत्य को चुना, क्योंकि सत्य शुद्ध है।" शेखर कपूर और बॉबी बेदी कृत 'बैंडिट क्वीन' का प्रचार ऐसे किया गया मानो फ़िल्म का धरातल 24 कैरेट सच पर आधारित हो। लेकिन सनद रहे कि बैंडिट क्वीन के रिलीज़ के खिलाफ़ फ़िल्म की मुख्य पात्र फूलन देवी ने आत्मदाह की धमकी दे दी थी क्योंकि...